क्या आप जानते हैं दीपावली की रात कहां-कहां दीपक लगाना कल्याणकारी होता है? दिवाली या दीपावली का पर्व कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। प्राचीन समय से परंपरा चली आ रही है कि दिवाली की रात में कुछ विशेष स्थानों पर दीपक लगाने से देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। लेकिन कुछ लोगों को यह नहीं पता होता कि कहां-कहां दीपक जलाना चाहिए। आइये जानते है क्या वो खास जगहें जिससे माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहें-


माँ लक्ष्मी की होगी कृपा, दीपावली की रात यहाँ जलाएं दीपक


Diwali 2023: माँ लक्ष्मी की होगी कृपा, दीपावली की रात यहाँ जलाएं दीपक


दीपों का उत्सव आरंभ होते ही घर-घर में दीप झिलमिलाने लगते हैं।बुराई पर अच्छाई के प्रतीक दिवाली पर्व के लिए घरों में बहुत उमंग के साथ तैयारियां की जाती हैं। दीपावली की रात देवी महालक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। इसीलिए इस रात में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। पुराने समय से परंपरा चली रही है कि दीपावली की रात में कुछ खास स्थानों पर दीपक जलाने  से देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यहां जानिए कि आप दिवाली वाली रात पर कहां-कहां दिए जलाएं, जिससे कि आप पर माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की कृपा हमेशा बनी रहे।


1. सबसे पहले घर के पूजन स्थल में जहां लक्ष्मी का मुख्य पूजन करें, वहां पर दीपक जरूर लगाएं, जो पूरी रात बुझना नहीं चाहिए। उसके बाद घर को तेल के दीपक से सजाएं।

2. घर के तुलसी चौरे में दीपक लगाएं। यहां दीपावली के अलावा भी हर दिन दीपक लगाना चाहिए।

3. धन की कामना पूरी हो, इसके लिए अपने घर के मुख्य दरवाजे के बाहर दोनों तरफ दीपक अवश्य लगाएं।

4. घर के आंगन में घी का दीपक रखना चाहिए।

5. हमारे घर के आस-पास वाले चौराहे पर भी दीपक जलाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है। 

6. एक दीपक वहां लगाएं जहां पीने के पानी रखा जाता है।

7. घर की गृहणियां भी रसोई में घी का दीपक  जलाएं, ऐसा करने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।

8. अपने घर की मुंडेर, दहलीज, खिड़की, बाथरूम, छत पर, दरवाजे, पर दीपक लगाने के साथ ही एक दीपक पड़ोसी के घर में भी शुभ शगुन का रखना चाहिए।

9. घर के आस-पास स्थित मंदिर में भी एक दिया लगाएं। इससे सभी देवी-देवताओं की कृपा मिलती है और परेशानियों से मुक्ति मानसिक शांति मिलती है।

10. बेलपत्र के पेड़ के नीचे दिया लगाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से आर्थिक के अलावा व्यक्ति के जीवन में आने वाली अन्य तरह की परेशानियां दूर होती हैं।

11. दीपावली की रात्रि पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है। मगर, ध्यान रखें कि दिया लगाने के बाद उसे पीछे मुड़कर देखना नहीं है। यह उपाय दिवाली वाली रात में करना है।

12. घर के पास कोई नदी या तालब हो तो बहा पर रात के समय दीपक अवश्य लगाएं। इस से दोषो से मुक्ति मिलती है।


आइये इस दिवाली यानी 12 नवंबर 2023 अपने घर को दिये से सजाएं और माँ लक्ष्मी की कृपा पायें। हमारी तरफ दिवाली की बहुत बहुत शुभकामनायें, माता लक्ष्मी और गणेश जी की कृपा आप सभी पाठकों पर सदैव बनी रहें।



Diwali 2023: माँ लक्ष्मी की होगी कृपा, दीपावली की रात यहाँ जलाएं दीपक















































Tags: 2023 in दीपावली, date of दीपावली, essay on दीपावली, इस दीपावली रंगोली, इस वर्ष दीपावली में, दीपावली blog, दीपावली diya, दीपावली information, दीपावली puja, दीपावली quotes, दीपावली sms english, दीपावली sms hindi, दीपावली कब है, दीपावली की रात यहाँ जलाएं दीपक wiki, दीपावली की रात यहाँ जलाएं दीपक youtube, दीपावली की शुभकामना सन्देश, दीपावली क्यों मनाई जाती है, दीपावली पूजन की विधि, दीपावली फोटो, माँ लक्ष्मी की होगी कृपा दीपावली की रात यहाँ जलाएं दीपक facebook, शुभ दीपावली image, शुभ दीपावली video, शुभ दीपावली, शुभ दीपावली quotes, diwali 2023, Diwali pujan 2023














____

99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours