बुद्ध पूर्णिमा ( वर्ष 2023, 05 मई ) बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का एक प्रमुख त्यौहार है। आइए नजर ड़ालें इससे जुड़ी 10 रोचक बातों पर-

जाने बुद्ध पूर्णिमा से जुड़ी 10 रोचक बातें


बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का एक प्रमुख त्यौहार है। वैशाख पूर्णिमा के दिन बौद्ध धर्म के प्रवर्तक गौतम बुद्ध का जन्म, सत्य का ज्ञान और महापरिनिर्वाण सभी एक ही दिन हुआ है। इसीलिए पूर्णिमा के दिन बुद्ध पूर्णिमा का उत्सव मनाया जाता है। महात्मा बुद्ध सबको मानवता का पाठ पढ़ाते हैं, सृष्टि को समझने की एक नई नज़र पैदा करते हैं और दु:खों का कारण और निवारण बताते हैं। इस वर्ष 2023 में बुद्ध पूर्णिमा का उत्सव 05 मई को मनाया जायेगा।


बुद्ध पूर्णिमा के दिन अनेक प्रकार के समारोह आयोजित किए जाते हैं। अलग-अलग देशों में वहां के रीति-रिवाजों और संस्कृति के अनुसार समारोह आयोजित होते हैं। दुनिया भर में फैले बौद्ध अनुयायी इसे अपने अपने तरीके से मनाते हैं। इस लेख में हम आपको इस दिन से जुड़ी 10 रोचक बातों के बारे में जानकारी दे रहें है।



10 रोचक बातें बुद्ध पूर्णिमा के दिन-


1. श्रीलंका में बुद्ध पूर्णिमा के दिन को "वेसाक" उत्सव के नाम से जाना जाता है। यह शब्द वैशाख शब्द का अपभ्रंश है।

2. श्रीलंका में बुद्ध पूर्णिमा को काफी हद तक भारत की दीपावली की तरह मनाया जाता है । इस दिन बौद्ध घरों में दीपक जलाए जाते हैं और फूलों से घरों को सजाया जाता है।

3. दुनियाभर से बौद्ध धर्म के अनुयायी बोधगया आते हैं और प्रार्थनाएँ करते हैं।

4. बुद्ध पूर्णिमा के दिन दिल्ली संग्रहालय बुद्ध की अस्थियों को बाहर निकालता है जिससे कि बौद्ध धर्मावलंबी वहां आकर प्रार्थना कर सकें।

5. बुद्ध पूर्णिमा के दिन बोधिवृक्ष की पूजा की जाती है। उसकी शाखाओं पर हार व रंगीन पताकाएँ सजाई जाती हैं। जड़ों में दूध व सुगंधित पानी डाला जाता है। वृक्ष के आसपास दीपक जलाए जाते हैं। बोधिवृक्ष बिहार के गया जिले में बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में है। वास्तव में यह एक पीपल का पेड़ है। मान्यता है कि इसी पेड़ के नीचे ईसा पूर्व 531 में भगवान बुद्ध को बोध यानी ज्ञान प्राप्त हुआ था।

जाने बुद्ध पूर्णिमा से जुड़ी 10 रोचक बातें


6. इस दिन बौद्ध धर्म के धर्मग्रंथों का निरंतर पाठ किया जाता है।

7. मंदिरों व घरों में अगरबत्ती लगाई जाती है। मूर्ति पर फल-फूल चढ़ाए जाते हैं और दीपक जलाकर पूजा की जाती है।

8. इस दिन मांसाहार का परहेज होता है क्योंकि बुद्ध पशु हिंसा के विरोधी थे।

9. कुछ लोग बुद्ध पूर्णिमा के दिन, पक्षियों को पिंजरे से मुक्त कर खुले आकाश में छोड़ देते है।

10. इस दिन गरीबों को भोजन व वस्त्र दिए जाते हैं। साथ ही इस दिन किए गए अच्छे कार्यों से पुण्य की प्राप्ति होती है।

जाने बुद्ध पूर्णिमा से जुड़ी 10 रोचक बातें












Tags: a short note on gautam buddha, buddha purnima about, buddha purnima celebrates the birth of, buddha purnima date 2023, buddha purnima festival in hindi, buddha purnima festival information in hindi, buddha purnima ke baare mein bataye, gautam buddha, gautam buddha biography in hindi, gautam buddha hindi story, गौतम बुद्ध, गौतम बुद्ध hd images, जाने बुद्ध पूर्णिमा से जुड़ी 10 रोचक बातें facebook, जाने बुद्ध पूर्णिमा से जुड़ी 10 रोचक बातें hindi, जाने बुद्ध पूर्णिमा से जुड़ी 10 रोचक बातें youtube पर, बुद्ध पूर्णिमा 2023, सिद्धार्थ गौतम बुद्ध






____
99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours